इस ब्लोग पर आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है! On this Blog all you learn all types tricks and many more!!

रविवार, 18 सितंबर 2016

रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस में है ओलेड डिस्प्ले, कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस डिजिटल स्टोर में नए जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट की बिक्री शुरू कर दी है। देशभर के कई शहरों में नया जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने पिछली जेनेरेशन के जियोफाई डिवाइस की कीमत में 900 रुपये की कटौती की थी। इस डिवाइस की कीमत 2,899 रुपये से घटकर 1,999 रुपये रह गई है।

फोनअरीना की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियोफाई में दिए गए ओलेड डिस्प्ले में बैटरी लाइफ, सिग्नल और वाई-फाई स्टेटस देखा जा सकता है। इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट, पावर बटन और डब्ल्यूपीएस बटन है। यह वायरलेस हॉटस्पॉट एक सिलिंड्रिकल पैकिंग में आता है। इसके अलावा डिवाइस के साथ आपको चार्जर और माइक्रो यूएसबी केबल भी मिलेगा। इस डिवाइस में जियो के लिए 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़), 5 (850 मेगाहर्ट्ज़) और 40 (टीडी 2300 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट दिया गया है।

नए जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस में 2600 एमएएच की बैटरी है। पिछले जियोफाई में दी गई 2300 एमएएचकी बैटरी से थोड़ी बड़ी है। नए जियोफाई डिवाइस में 5 घंटे तक के इस्तेमाल और 260 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। हालांकि, यह नेटवर्क कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जियो का कहना है कि पावर एडेप्टर के साथ डिवाइस को 3 घंटे व 30 मिनट जबकि यूएसबी के साथ इसे करीब 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

डिवाइस के रियर कवर के नीचे एक माइक्रोएसडी कार्ड और एक माइक्रो सिम स्लॉट दिया गया है। इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट है और इससे 10 डिवाइस में वाई-फाई चलाया जा सकता है। इसके अलावा एक डिवाइस में यूएसबी कनेक्ट कर भी इंटरनेट कनेक्ट किया जा सकता है।

इस डिवाइस के साथ जियो 4जी सिम मिलेगा।  इस सिम के साथ वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
Share:

जानिए क्या है GST Bill, और इसके फायदे

जानिए क्या है GST Bill, और इसके फायदे
Image result for GST bill pic

जीएसटी विधेयक एक "कर" संबंधित बिल है जो देशवासियो पर कर लगायेगा | अब आप पूछोगे इसमें ऐसा क्या नया है जिसको राज्यसभा में पास होने पर पुरे देशवासी इतनी खुशिया मना रहे है? आओ इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते है |

इस विधेयक में वस्तुओ एवं सेवाओ को शामिल किया गया है | लागु होने के बाद ये वैट,सीएसटी ,सेवा कर ,विशेष अतरिक्त शुल्क ( एसएडी ), उत्पाद कर,खरीद- फरोख्त कर जैसे कई करो को प्रतिस्तापित कर उनकी जगह ले लेगा |करदान को सरल एवं सामान रूप से प्रस्तुत करने वाला ये बिल अबतक कासबसे बड़ा अप्रत्यक्ष कर सुधार होगा |

सन 1954 में फ्रांस इस प्रणाली को अपने देश में लागू कर ऐसा करने वालादुनिया का पहला देश बन गया | अब तक लगभग 140 देश इस
प्रणाली को लागू कर चुके है इसलिए जीएसटी बिल भारत के लिए अब तक का सबसे बड़ा कर सुधार साबित हो सकता है |

इस बिल को सफलतापूर्वक लागू होने के बाद हम मुख्यतः इन तीन क्षेत्रो में बड़ा बदलाव देख सकते है-
1) अधिक रोजगार 2) कम भ्रस्टाचार 3) बेहतर सरकारी सेवाओ का लाभ 

ये सब कैसे होगा अब आओ इसको समझने की कोशिश करते है -

विनिर्माण क्रांति किसी भी देश को गरीबी से बाहर निकलने के लिए एकप्राथमिक तरीका है लेकिन हम इस क्षेत्र में पीछे छुट रहे है क्योंकि अबतक करदान में चरम जटिलता की वजह से ज्यादातर उद्यमि भारत में कारखान सेटअप नहीं करना चाहते थे | ये भारत की बजाये बांग्लादेश
जैसे छोटे देशो में अपना कारखाना बनाने में तरजीह देते थे| क्योंकि वहाजीएसटी एवं इसके जैसे कई विधेयक पहले से लागू है|
जिससे भारत विदेशी व्यापार आकर्शित करने में इन देशो से पीछे था|

जीएसटी को लागू करने के पीछे मुख्य कारण भारत में व्यवसाय स्थापित करने में आने वाली प्राथमिक बाधाओ को दूर करना है | इसे लागू होने के
बाद कारखानों से वस्तुओ को बिना किसी ज्यादा झंझट के कुशलतापूर्कस्थानांतरित कर सकेंगे | जिससे और अधिक कारखाने खुलेंगे और जब
अधिक कारखाने होंगे तो वहा रोजगार बढेगा | एवं अधिक प्रतिष्पर्धा होने के कारण कम कीमतों में सामान मिलेगो जिससे महंगाई कम होगी और
सरकार अधिक से अधिक कर जुटा सकेगी | 
लंबी दौड़ में सरकार जीएसटी से ज्यादा पैसे जुटाने के बाद या तो वो दूसरे करो में कमी कर देगी या दूसरी सेवाएं बड़ा देगी| दोनों योजनाओ से ही आम आदमी को फायदा पहुचेगा |

कर एकत्रित करने की सिर्फ एक खिड़की होने से पारदर्शिता बढ़ेगी जिससे भ्रस्टाचार में कमी आएगी | ऐसा होने से विश्व बैंक की नजरो में भारत की
छवि सुधरेगी और भारत में विदेशी निवेश बढेगा|फलस्वरूप भारत में विदेशी मुद्रा कोष के साथ ही रोजगार में भी बढ़ावा आयेगा |

जीएसटी के पंजीकरण की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा जिससे हमारे देश में व्यापार करना आसान हो जायेगा | विशेषज्ञों के मुताबिक इस 
बिल के लागू होने के बाद भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी ) में 2 प्रतिशत तक का इज़ाफ़ा देखने को मिल सकता है | 

लेकिन इसकी आलोचनाएं भी हो रही है क्योंकि भारत एक दोहरी जीएसटी नीति अपना रहा है , जिसमें केंद्रीय जीएसटी को सीजीएसटी और
राज्य जीएसटी को एसजीएसटी बुलाया जाएगा| दोहरी नीति के कारण राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बिठाना होगा और ये सब करने के लिए 
पहले ढांचागत तैयारियां करनी होगी | ये सब करने और बिल को पुरे देश में पूर्णतया लागू करने में थोड़ी मुश्किलें हो सकती है|लेकिन किसी ने कहा हैमंज़िल तो मिल ही जाएगी भटकते ही सही, ग़ुमराह तो वो है जो घर से निकले हीनहीं |
तो दोस्तों आज इस लेख में आपने समझा जीएसटी बिल किस तरह आम आदमी और देश के लिए लाभान्वित साबित हो सकता है|
Share:

Reliance Jio 4G की जानकारी

Reliance Jio 4G की जानकारी
Image result for jio

आपको बता दें Reliance Jio 4G पूरी दुनिया में सबसे सस्ता Tariff Plans लेकर आया है जो मात्र 50 रूपये में 1 GB 4G डाटा उपलब्ध करवाती है.
सबसे बड़ी बात अब यह सभी 4G हैंडसेट के साथ काम करेगी और इसे आप डायरेक्टली खरीद सकते हैं वो भी फ्री में.

इतना ही नहीं Reliance Jio 4G आप को 31 दिसम्बर 2016 तक अपने Trial के तहत Unlimited Data, Calls, SMS सबकुछ फ्री दे रही है.
आपको एक हैंडसेट की जरुरत होगी जो 4G सपोर्ट करता हो.

1. Reliance Jio 4G SIM खरीदना बिलकुल फ्री है.
हां आपने सही सुना. Reliance Jio 4G SIM खरीदना बिलकुल फ्री है और इसे आप किसी भी Reliance Digital Store से खरीद सकते हैं.
Reliance Jio 4G Ke Bare Me Puri Jaankar Hindi Me ( Tarrif Plans )
Reliance Jio 4G फ्री होते हुए भी आपको 31 दिसम्बर 2016 तक सभी Calls, Data SMS फ्री दे रही है.

अगर आपके पासा 4G हैंडसेट है तो 5 सितम्बर के बाद किसी भी नजदीकी Reliance Digital Store में अपने पहचान पत्र या आधार कार्ड के साथ Visit करें और अपना फ्री Reliance Jio 4G SIM प्राप्त कर लें.

और अगर आपके पास 4G फ़ोन नहीं है तो आप इसे जल्द से जल्द खरीद लें. क्योंकि ये आपको Reliance Jio 4G के साथ ढेर सारा फायदा पहुचाने बाला है.


2. हमेशा के लिए Unlimited Call फ्री

जी हाँ, ये भी एक सत्य है आप अगर Reliance Jio 4G का प्रयोग करते हैं तो आपको अब Voice Call के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे. ये Reliance Jio 4G पर बिलकुल फ्री है.

इसके Data Plan के साथ ये सेवा बिलकुल मुफ्त है.

यानि की अब आपको कॉल फ्री कॉल करने के लिए ये बाध्यता नहीं होगी कि दोनों Users के पास को Calling Application जैसे Messanger, Whatsapp इत्यादि हो.
Reliance Jio 4G Ke Bare Me Puri Jaankar Hindi Me ( Tarrif Plans )
आप डायरेक्टली Reliance Jio 4G सभी नेटवर्क पर फ्री में बात कर पाएंगे.

इतना ही नहीं अपने ये Best 4G Network के कारण HD कालिंग की सुविधा भी दे रही है.
3. हमेशा के लिए Unlimited SMS फ्री

अगर आप Reliance Jio 4G का प्रयोग करते हैं तो इसके साथ आपको SMS के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे.

इसके Data Plan के साथ ये सेवा भी बिलकुल मुफ्त है.
4. Studenst के लिए 25% Extra Data

अगर आप एक Students हैं तो आपको और ज्यादा फायदा होने बाला है क्योंकि Reliance Jio 4G विद्यार्थियों को अपने Data प्लान से 25 % ज्यादा देगी.

इतना ही नहीं ये जल्द ही भारत के कॉलेज तथा स्कूल में भी अपनी Wifi सेवा शुरू करने जा रही है.
5. महत्वपूर्ण Apps बिलकुल फ्री

Reliance Jio 4G के बेहतरीन बातों में ये भी एक है कि ये कुछ महत्वपूर्ण Premium App आपको फ्री में उपलब्ध करवाएगी.
Reliance Jio 4G Ke Bare Me Puri Jaankar Hindi Me ( Tarrif Plans )
कुछ महत्वपूर्ण Apps की लिस्ट निचे है जो आप Reliance Jio 4G के साथ बिलकुल फ्री में उपयोग कर पाएंगे.

My Jio - इस App से आप अपने Reliance Jio 4G SIM का बैलेंस और डाटा जान सकते हैं. इसके अलावे आप बाकि के Jio Apps भी इस App के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं.

Jio Tv - ये App आपको 300 से ज्यादा टीवी चैनल Live देखने में मदद करेगी. यानी की अब आपका कोई भी प्रिय शो नहीं छूटेगा.

Jio Cinema - अगर आप फिल्म के शौक़ीन हैं और अलग अलग फिल्मे देखना पसंद करते हैं तो ये आप कोई भी फिल्म Live देखने में मदद करेगा.

Jio Chat - आप इस App के द्वारा अपने Reliance Jio 4G का उपयोग कर रहे दोस्तों से Chat कर सकते हैं.

Jio On Demand - ये App सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आप इसके द्वारा को भी Hollybood, Bollywood शो बिना किसी विज्ञापन के देख सकते हैं.

Jio Music - इस App के द्वारा को भी Music HD में Live देख या सुन सकते हैं साथ में Radio भी सुन सकते हैं.

Jio Security - यह App आपके मोबाइल को Virus फ्री रखें में मदद करता है.

Jio Money - आप इसका उपयोग करके अपने Mobile, Dth इत्यादि को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं.

Jio Drive - गूगल ड्राइव की तरह यह App आपको Unlimited Cloud Storage उपलब्ध करवाती है.

इसके अलावे और भी ढेर सारे Reliance Jio 4G Apps है जो आपके लाइफ को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं.

इन सभी Hindi Facts के साथ Reliance Jio 4G अब तक की सबसे बेहतरीन आप्शन है हम सभी के पास जो 4G फ़ोन के साथ काम करती है.

आप सभी को Reliance Jio 4G के बेहतरीन ऑफर्स का लाभ जरुर उठाना चाहिए.
Share:

शनिवार, 13 फ़रवरी 2016

हिन्दी भाषा के माध्यम से अन्य विदेशी भाषाएँ सीखें

अगर आप हिन्दी भाषा के माध्यम से अन्य विदेशी भाषाएँ सीखना चाहते है, तो यह वेबसाइट आपके लिए सबसे बढ़िया शुरुवाती साथी बन सकती है।

यहाँ आप ३५ से ज्यादा विदेशी भाषाओं के लिए अक्षर ज्ञान, अंक, समय वार्तालाप, अभिनन्दन, निवेदन, चीजों के नाम, क्रिया-कलापों के नाम, दैनिक कार्यचर्या के लिए उपयोगी शब्द और वाक्य, भोजन इत्यादि सीख सकते है।

इसके अतिरिक्त इस वेबसाइट पर उपलब्ध विभ्भिन पहेलियाँ और खेल आपके विदेशी भाषा ज्ञान को जांचने और बेहतर करने में मददगार सिद्ध होते है।

इस वेबसाइट से आप अंग्रेजी, अम्हारिक, अरबिक, बेलरूसियन, बुल्गारियन चाइनीज, क्रोएशियन,चेक, डेनिश, डच, एस्पेरांतो, फ़ारसी, फिन्निश, फ़्रांसीसी, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इन्डोनेशियाई, इटालियन, जापानीज, कोरियाई, लैटिन, नोर्वेयन, पोलिश, पोर्तुगेसे, रोमानियन, रसियन, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, टेगलॉग, थाई, तुर्किश, यूक्रेनियन भाषाएँ सीख सकते है। 


>> यहाँ जायें 
http://new.internetpolyglot.com/lessons-hi-en
Share:

किसी भी विषय पर सबसे अधिक प्रचलित लेख कैसे खोजें?

Image result for search in deep logo pngआप किसी भी विषय पर अनुसंधान कर रहे हैं या जानना चाहते है कि किसी शब्द से जुड़े सबसे ज्यादा प्रचलित लेख कौन से है, तो आपके लिए यह सेवा बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

 इस वेब सेवा उपयोग से यह जानना सहज हो जाता है कि किसी भी विषय पर कौन से लेख इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद और शेयर किए जा रहे हैं।

इस सेवा का नाम है - बज् सूमो

http://buzzsumo.com/

इस वेबसाइट पर जाकर आप अपने पसंद के विषय से जुड़े शब्द डालें और सबमिट करें, आपके सामने उस विषय से जुड़े सबसे ज्यादा पढ़े गए और शेयर किये गए लेख की सूची और लिंक हाज़िर हो जायेगा|
Share:

फ्री कंप्यूटर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट

कंप्यूटर सॉफ्टवेर:


बिना सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर किसी काम का नहीं है। यानि यदि कंप्यूटर पर ब्राउज़र इनस्टॉल न हो तो हम इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, वीडियो प्लेयर सॉफ्टवेयर न हो तो फिल्म नहीं देख पाएंगे, ऑफिस सॉफ्टवेयर न हो तो डॉक्यूमेंट नहीं बना पाएंगे।

इसलिए कंप्यूटर को कार्य में लेने के लिए सही सॉफ्टवेयर का इनस्टॉल किया जाना आवश्यक है, और वे सॉफ्टवेयर यदि मुफ्त हो तो कहना ही क्या।

कहाँ करें मुफ्त डाउनलोड


निम्न वेबसाइट के माध्यम से आप अपने कंप्यूटर पर ईमेल, प्रोग्रामिंग, ज्ञानार्जन, कंप्यूटर टूल, डॉक्यूमेंट, मल्टीमीडिया, वीडियो टूल, डाउनलोड मैनेजर, डिज़ाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम, गेम इत्यादि जैसे कई सॉफ्टवेयर मुफ्त डाउनलोड कर सकते है:
इन वेबसाइट पर जाएँ:
Share:

कंप्यूटर पर डिलीट हुई फाइलों को रिकवर (पुनः प्राप्त) करने के लिए सॉफ्टवेयर

क्या है फाइल रिकवरी सॉफ्टवेयर 

यदि आपके कंप्यूटर पर ग़लती से कोई फाइल, फोटो इत्यादि डिलीट हो गए है, तो "फाइल रिकवरी सॉफ्टवेयर" की सहायता से आप उन फाइलों को पुनः प्राप्त कर सकते है।

कंप्यूटर फाइल डिलीट के प्रकार 

Image result for recover files pngकंप्यूटर पर कोई भी फाइल दो प्रकार से डिलीट की जा सकती है - "सामान्य डिलीट" और "स्थायी डिलीट" ।

सामान्य डिलीट में फाइल आपके कंप्यूटर के "रीसायकल बिन" में चली जाती है, जहाँ से आप फाइल को फिर से उसके मूल फोल्डर में भेज सकते है। लेकिन स्थायी डिलीट के बाद आपके पास खुद से फाइल को पुनः प्राप्त करने का कोई रास्ता नहीं होता।

स्थायी डिलीट फाइल के लिए फाइल रिकवरी सॉफ्टवेयर

ऐसी ग़लती से स्थायी डिलीट हुई फाइल को वापस पाने के लिए फाइल रिकवरी सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है।

ऐसे ही एक सॉफ्टवेयर को आप निम्न वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हो:
click here to download
Share:

Sample Text

Copyright © Internet Computer Mobile Ki Duniya | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com