इस ब्लोग पर आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है! On this Blog all you learn all types tricks and many more!!

रविवार, 15 नवंबर 2015

कंप्यूटर के कुछ ज़रूरी और मज़ेदार शॉर्ट-कट |

अगर आप कंप्यूटर के इस्तेमाल में शॉर्ट-कट का इस्तेमाल करें तो आप का बहुत सारा कीमती वक़्त बच सकता है और कंप्यूटर में काम करने में भी बहुत आसानी हो जाती है |वेसे तो कंप्यूटर में बहुत सारे शॉर्ट-कट होते हैं लेकिन कुछ शॉर्ट-कट ऐसे हैं जिनकी जरुरत हमें हर रोज पड़ती है और अगर हम इनको याद कर ले इनकी आदत डाल ले तो कंप्यूटर पर काम करना बहुत ही आसान और मज़ेदार हो जायेगा | 

from google
  • WINDOWS KEY + E को एक साथ दबा के आप बिना माउस क्लिक किए My Computer को खोल सकते हैं।

  • किसी फाइल, फोल्डर,ऑडियो,विडियो या फोटो के प्रोपर्टी को देखने के लिए आप Alt + Enterको एक साथ दबाये आप के सामने उस फाइल की प्रोपर्टी खुल जाएगी |
  • अगर आप किसी प्रोग्राम, सॉफ्टवेर या फोल्डर का शॉर्ट-कट बनाना चाहते हैं तो Control + Shift को दबाते हुए माउस के द्वारा ड्रैग करें।
  • कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर खुले हुवे विंडो को एक साथ मिनिमाइज करने के लिए आप की-बोर्ड मेंWindows Key + M को एक साथ दबायें सारे खुले हुवे विंडो एक साथ मिनिमाइज हो जायेंगे।
  • अगर आप किसी फाइल को Recycle Bin में भेजे बिना डिलीट करना चाहते हैं तो Shift+ Delete बटन को दबाएँ।
  • अगर आप के माउस का राईट क्लिक बटन काम नहीं करता है ख़राब हो गया है और आप को उसकी जरुरत पड़ जाये तो आप Shift + F10 को एक साथ दबा के राईट क्लिक का काम ले सकते हैं|
  • अगर आप किसी फाइल को खोजना चाहते है तो आप F3 बटन दबा के सर्च बॉक्स को खोल सकते हैं या अगर आप किसी वेबसाइट,टेक्स्ट पेज या किसी भी फाइल में कोई शब्द खोजना चाहते हैं तो आप F3 बटन दबा के खोज सकते हैं |
  • कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर खुले हुवे विंडो को एक साथ मिनिमाइज करने के लिए आप की-बोर्ड मेंWindows Key + M को एक साथ दबायें सारे खुले हुवे विंडो एक साथ मिनिमाइज हो जायेंगे।और मिनिमाइज किये हुवे विंडो को मैक्सिमाइज करने के लिए Windows Key +shift+ M को एक साथ दबाएँ |
  •  अगर आप के डेस्कटॉप पर कोई सॉफ्टवेर खुला है ,कोई फोल्डर ओपन है या फिर कोई फोटो आप ने खोल रखा है तो उसको आप Alt + F4 को दबा के बंद कर सकते हैं |
  • Control + EscPE को एक साथ दबा के आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्टार्ट मेन्यू को खोल सकते हैं या फिर आप सिर्फ विंडो बटन दबा के भी स्टार्ट मेन्यू को ओपन कर सकते हैं |
  • विंडोज मैक्सिमाइज : मिनिमाइज किए हुए सभी प्रोग्राम्स और फाइलों को मैक्सिमाइज करने के लिए Windows Key +shift+ M को आजमाएं।
  • अगर आप अपने कंप्यूटर में किसी फाइल की एक और कॉपी बनाना चाहते हैं तो Control बटन को दबा के रखे और फाइल को माउस से ड्रैग करें। उसकी एक और कॉपी बन जाएगी।
  • अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को थोड़ी देर के लिए लाक करना चाहते है तो Windows + L बटन दबाकर सिस्टम को लॉक कर सकते हैं ।
  • अगर आप अपने ब्लॉग के लिए पोस्ट लिख रहे हो और आप को डेस्कटॉप पर कुछ देखना हो तो आप को अपना ब्राउसर मिनिमाइज करने की जरुरत नहीं है आप अपने की-बोर्ड में Windows Key +D को एक साथ दबाये आप का ब्राउसर अपने आप मिनिमाइज हो जायेगा और दुबारा दबाने से मैक्सिमाइज हो जायेगा |
Share:

अपने कंप्यूटर से किसी भी डाटा को पूरी तरह डिलीट करे|

जब कभी आप अपने कंप्यूटर से कोई फोटो,विडियो या फाइल को डिलीट करते है तो वह आप के कंप्यूटर से पूरी तरह से डिलीट नहीं होता है अगर आप या कोई दूसरा चाहे तो फाइल रिकवरी सॉफ्टवेर की मदद से डिलीट किये गए फाइल को दुबारा प्राप्त कर सकता है|अगर आप चाहते है की आप के द्वारा डिलीट किये गए डाटा को दुबारा नहीं प्राप्त किया जा सके तो आप अपने कंप्यूटर Eraser नाम के सॉफ्टवेर को डाउनलोड कर लीजिये इस सॉफ्टवेर के मदद से जब आप किसी फाइल को अपने कंप्यूटर से डिलीट करते हैं तो उसको किसी भी सॉफ्टवेर की मदद से दुबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता हैं|

Eraser नाम का ये सॉफ्टवेर आप के कंप्यूटर से किसी भी प्रकार के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर देता है|
ये एक पोर्टेबल सॉफ्टवेर है जिसको इंस्टाल करने की भी ज़रूरत नहीं है और अगर आप चाहे तो इसको अपने pen drive में भी रख सकते है और उसी के द्वारा इसका इस्तेमाल भी कर सकते है जिससे आप के कंप्यूटर में जगह की भी बचत होगी|    

Share:

Google Play से किसी भी सॉफ्टवेर को कंप्यूटर द्वारा डाउनलोड करने का तरीका ।

अगर आप के पास एंड्राइड मोबाइल है तो आप उसके लिए गूगल प्ले से बहुत सारा सॉफ्टवेर, गेम और वालपेपर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं । गूगल प्ले से किसी भी सॉफ्टवेर या गेम को डाउनलोड करने के लिए ये ज़रूरी नहीं है की उसको आप अपने मोबाइल से ही डाउनलोड करे या कंप्यूटर में डाउनलोड करने के बाद सॉफ्टवेर को मोबाइल में ट्रान्सफर करे और फिर उसको इंस्टाल करें । गूगल प्ले से जब किसी भी सॉफ्टवेर, गेम या किसी भी फाइल को आप अपने कंप्यूटर से डाउनलोड करते है तो वो अपने आप आप के मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टाल हो जाता है ।
गूगल प्ले से किसी भी सॉफ्टवेर को डाउनलोड करने के लिए सब से पहले गूगल डाट काम खोले और उसमे अपने जी-मेल के अकाउंट से {जिस इ मेल से आप अपने मोबाइल में लोग इन होते हैं ।किसी भी एंड्राइड मोबाइल को जब पहली बार ऑन किया जाता है तो उस वक़्त उसमे एक जी-मेल का आई-डी डालना होता है} लोग इन करें और फिर उपर लिखे प्ले को क्लिक करें ।


अब अपने मोबाइल को इन्टरनेट से कनेक्ट करदें। अगर आप का मोबाइल इन्टरनेट से जुड़ गया हो तो आप अपने कंप्यूटर में खुले गूगल प्ले से किसी भी सॉफ्टवेर के निचे लिखे INSTALL को क्लिक कीजिये|


क्लिक करने के बाद वो सॉफ्टवेर या गेम अपने आप आप के मोबाइल में डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा और फिर डाउनलोड होने के बाद खुद बा खुद इंस्टाल भी हो जायेगा ।

Share:

एंड्रॉयड मोबाइल पर बीबीसी हिंदी का ऐप मुफ्त में डाउनलोड कीजिये |

अगर आप हमेशा bbc न्यूज़ देखना पढना या सुनना पसंद करते हैं और आप के पास एंड्राइड मोबाइल फ़ोन है तो आप Google play स्टोर से बीबीसी हिंदी का ऐप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप पूरी तरह से मुफ्त है. इस ऐप की खासियत ये है कि आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर जो अनुभव प्राप्त करते हैं वो अनुभव आप अपने स्मार्टफोन पर प्राप्त कर पाएंगे यानी बीबीसी हिंदी ऐप के माध्यम से आप रेडियो कार्यक्रम, ताज़ा समाचार, वीडियो और तस्वीरों को अपने मोबाइल पर देख पाएंगे.




bbc हिंदी एप्स को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें । 
Share:

मोबाइल, डीटीएच या फिर डाटा कार्ड को घर बैठे रीचार्ज करें।

अगर आप कहीं से और कभी भी भी अपना मोबाइल, डीटीएच या फिर डाटा कार्ड रीचार्ज कराना चाहते हैं तो यह आपके लिए काम की ऐप है पेटीएम। इसके लिए बस आपके हाथ में आपका एंड्राइड स्मार्टफोन होना जरूरी है। इस सेवा में देश के सभी ऑपरेटर्स शामिल हैं और क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए आप पैमेंट कर सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन यूज करते हैं तो यह ऐप आपके लिए बिलकुल मुफ्त है।इसके आलावा आप इस सेवा का इस्तेमाल अपने कंप्यूटर के दवार भी कर सकते हैं।



एंड्राइड मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
अपने कंप्यूटर के द्वारा इन्टरनेट के मध्येम से इस्तेमाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
Share:

कहानी मोबाइल की ।

चालीस साल पहले तीन अप्रैल 1973 को मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी के एक कर्मचारी को फ़ोन कर मोबाइल फ़ोन पर बातचीत की शुरुआत की थी. इसके क़रीब 10 साल बाद मोटोरोला ने पहला मोबाइल हैंडसेट बाजार में उतारा था इसकी क़ीमत थी क़रीब दो लाख रुपये| आज दुनिया में इसके क़रीब साढ़े छह अरब उपभोक्ता हैं| मोटोरोला के पहले हैंडसेट का नाम था, डायना टीएसी इसकी बैट्री को एक बार रिचार्ज कर क़रीब 35 मिनट तक बातचीत की जा सकती थी. डायना टीएसी को बाज़ार में उतारने से पहले उसका वजन क़रीब 794 ग्राम तक कम किया गया। 






इसके बाद भी यह इतना भारी था कि इसकी चोट से किसी की जान जा सकती थी. हास्य कलाकार एरिन वाइज ने 1985 में सेंट कैथरीन बंदरगाह से वोडाफ़ोन के दफ्तर फोन कर ब्रिटेन में मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल की शुरुआत की| ओ2 के नाम से मशहूर सेलनेट ने 1985 में अपनी सेवा शुरू करके वोडाफोन का एकाधिकार तो़ड़ दिया| वोडाफ़ोन को दस लाख ग्राहक बनाने में नौ साल का समय लगा| वहीं सेलनेट ने केवल डेढ़ साल में ही अगले दस लाख ग्राहक जोड़ लिए| फ्रांसीसी व्यवसायी फ़िलिप ख़ान ने 11 जून 1997को अपनी नवजात बेटी सोफ़ी की फोटो लेकर कैमरे वाले मोबाइल फ़ोन की शुरुआत की| भारत सहित कई दूसरे देशों ने पिछले कुछ सालों में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने पर प्रतिबंधित लगा दिया है| एरिजोना के एक प्रतिष्ठान ने सितंबर 2007 में कुत्तों के लिए मोबाइल फ़ोन बाज़ार में उतारा क़रीब25 हज़ार रुपये की क़ीमत वाला यह फ़ोन जीपीएस सैटेलाइट सुविधा से लैस था. साल 1993 में आयोजित वायरलेस वर्ल्ड कांफ्रेंस में आईबीएम सिमान नाम का पहला स्मार्टफ़ोन पेश किया गया| इसमें शुरुआती दौर की टचस्क्रीन लगी हुई थी. यह ईमेल, इलेक्ट्रिक पेजर, कैलेंडर, कैलकुलेटर और ऐड्रेस बुक के रूप में काम करता था| टैक्स मैसेज के लिए 160 अक्षरों की सीमा फ्रीडेलहम हेलीब्रांड नाम के एक जर्मन इजीनियर ने शुरू की इसका ख्याल उन्हें अपने टाइपराइटर पर काम करते हुए आया पोस्टकार्ड की लंबाई और बिजनेस टेलीग्राम के अध्ययन ने उनकी इस धारणा की पुष्टि की मोबाइल इंडस्ट्री ने इसे 1986 में मापडंद बना लिया. इसका प्रभाव हम ट्विटर पर भी देख सकते हैं. साल 2012 में एक अरब 70 करोड़मोबाइल हैंडसेट बिके| सबसे अधिक बिकने वालों में सैमसंग, नोकिया और ऐप्पल के हैंडसेट शामिल थे| ब्रिटेन में पहला एसएमएस नील पापवर्थ नाम के एक इंजीनियर ने तीन दिसंबर 1992 को ऑरबिटल 901 हैंडसेट ने अपने मित्र रिचर्ड जॉर्विस को भेजा था उन्होंने लिखा था,‘मैरी क्रिसमस| ब्रिटेन में 2011 में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं ने डेढ़ सौ अरब एसएमएस भेजे थे| एसएमएस भेजने वालों में 12 से 15 साल के बच्चों की संख्या अधिक थी| इन्होंने हर हफ्ते औसतन 193 एसएमएस भेजे| दुनिया भर में कहीं भी किसी भी समय लोग एक दूसरे से संपर्क करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं.एक समय था जब इसके लिए लोग बहुत वजनी हैंडसेट का इस्तेमाल करते थे| आज ये मोबाइल हैंडसेट बहुत ही पतले, छोटे और सुविधाजनक हो चुके हैं| आधुनिक मोबाइल फ़ोन इंफ्रारेड, ब्लूटूथ और अन्य वायरलेस सुविधाओं से लैस हैं| मोबाइल फ़ोन की तमाम खूबियों के बाद भी इनकी कुछ कमजोरियां भी हैं, जैसे गाड़ी चलाते समय इसका इस्तेमाल ख़तरनाक है, कई बार इसका इस्तेमाल परेशान करने में भी किया जाता है. वहीं कुछ छात्र इसका इस्तेमाल नकल करने में करते हैं| इसे देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाओं में मोबाइल फ़ोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है| आजकल के मोबाइल फ़ोन पर नेट बैंकिंग, वेब सर्फिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वीडियो गेम जैसी सुविधाओं का आनंद लिया जा सकता है| शोध में पता चला है कि स्मार्टफ़ोन का उपयोग करने वाले लोग प्रतिदिन औसतन 12 मिनट फ़ोन कॉल्स पर खर्च करते हैं. मोबाइल फ़ोन के उपभोक्ता हैंडसेट पर गेम खेलने पर 14 मिनट खर्च करते हैं| मोबाइल फ़ोन के उपभोक्ता हैंडसेट पर औसतन 16 मिनट म्यूज़िक सुनते हैं वे सोशल मीडिया पर 17 मिनट बिताते हैं| ऑनलाइन ब्राउजिंग पर 25 मिनट गुजारते हैं. मोबाइल फ़ोन उपभोक्ता हैंडसेट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल समय देखने के लिए करते हैं. अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाले हैंडसेट का रिकॉर्ड नोकिया 1100 के नाम है, जिसके 2003 में लांच होने के बाद 25 करोड़ से अधिक सेट बिके थे| जब यह अफ़वाह उड़ी कि नोकिया 1100 का इस्तेमाल ऑनलाइन मनी ट्रांसफर को हैक करने में हो सकता है तो इसका सेकेंडहैंड सेट भी 10 हज़ार डॉलर में बिका| टच स्क्रीन मोबाइल फ़ोन, स्मार्टफ़ोन और टैबलेट कंप्यूटर के लिए एंड्रायड नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में पेश किया| मोबाइल फ़ोन निर्माताओं ने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को देखते हुए अब हैंडसेट में मेमोरी कार्ड के लिए जगह, फ्लिप स्क्रीन, कैमरा, टच स्क्रीन और यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं| भारत, अफ्रीका और ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यस्थाएं मोबाइल फ़ोन का प्रमुख बाज़ार हैं| भारत में हर महीने क़रीब 60 लाख मोबाइल हैंडसेट बिकते हैं| आज मोबाइल फोन पर बातचीत के लिए प्रतिदिन के रिचार्ज कूपन से लेकर मासिक बिलिंग वाले प्लान मौजूद हैं| इनके जरिए उपभोक्ता मोबाइल पर बातचीत, इंटरनेट सर्फिंग, मैसेजिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं| सोनी का नया स्मार्टफ़ोन एक्सपीरिया ज़ेड पानी में भी ख़राब नहीं होता| यही नहीं यह कंपनी के कैमरों की ही तरह एचडीआर विडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है|


ये पोस्ट bbc के वेबसाइट से लिया गया है । इस पोस्ट का मकसद जानकारी को एक दुसरे के साथ बाटना है । 
Share:

अब आप के मोबाइल कनेक्शन को कम्पनी डिएक्टिवेट नहीं कर सकती ।

अगर आप प्री पेड मोबाइल धारक हैं तो, ट्राई (टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑथारिटी) ने प्री पेड मोबाइल धारकों को राहत प्रदान दी है। ट्राई ने निर्णय दिया है कि यदि प्रीपेड कनेक्शन धारक के मोबाइल में कम से कम 20 रुपए बैलेंस है तो कंपनी उसके कनेक्शन को डिएक्टिवेट नहीं कर सकती है।


ट्राई ने एक दस्तावेज, डिएक्टीवेश ऑफ सेल्युलर मोबाइल टेलीफोन कनेक्शन ड्यू टू नॉन यूज, को परिभाषित करते हुए कहा है कि कोई मोबाइल सेवा प्रदाता उस टेलीफोन कनेक्शन को डिएक्टिवेट नहीं कर सकता, जिसमें कम से कम 20 रुपए का बैलेंस है।इस में यह भी कहा गया है यदि 90 दिन से अधिक का नॉन यूज पीरियड है तो कंपनी उसके बैलेंस से 20 रुपए काट सकती है और ऐसा करने पर यूजर फिर से 90 दिन की वैद्धता मिल जाएगी ।यदि यूजर इन दिनों के दौरान जब भी एक्टिव होगा तो उसे फिर से सेवा प्रदाता की ओर से 90 दिन का एक्सटेशन मिल जाएगा। यदि बढा़ए गए नॉन यूज पीरियड के दौरान कोई भी गतिविधि अपने कनेक्शन पर करता है तो फिर से उसे 90 दिन का ताजा नॉन यूज पीरियड की अवधि मिल जाएगी।
Share:

How to Stay Safe on Public Wi-Fi Networks

How to Stay Safe on Public Wi-Fi Networks
Public WiFi
networks—like those in coffee shops or hotels—are not nearly as safe as
you think. Even if they have a password, you're sharing a network with tons of other
people, which means your data is at risk. Here's how to stay safe when you're out and
about.

Do I Really Need to Worry About Security When I’m Using
Public Wi-Fi?
Dear Lifehacker, I'm no idiot when it comes to security,
and you guys have often mentioned how …
Just because most wireless routers have a firewall to protect you from the internet
doesn't mean you're protected from others connected to the same network. It's
remarkably easy to steal someone's username and password, or see what they're
doing just by being on the same network. Don't take that chance. We're going to show
you which settings are the most important ones, as well as how to automatically
change your settings to the appropriate level of security every time you connect to a
public network.
Blast from the past is a weekly feature at Lifehacker in which we revive old, but still
relevant, posts for your reading and hacking pleasure. This week, we're reminding
everyone of the importance of WiFi
security when you're away from home.
The Settings
First, let's start by talking about what settings and apps can keep you safe. Make sure
these are enabled anytime you're on public WiFi,
whether it's password protected or
not. If other people you don't know are on the same network, you want to protect
yourself.
1. Turn Off Sharing
When you're at home, you may share files, printers, or even allow remote login from
other computers on your network. When you're on a public network, you'll want to
turn these things off, as anyone can access them—they don't even need to be a
hacker, and depending on your setup, some of that stuff probably isn't even password
protected. Here's how to turn off sharing:

Share:

क्या आप जानते हैं कि पिन कोड का मतलब क्या होता है? DO YOU KNOW MEAN OF PIN CODE

आपके इलाके का पिन कोड तो आपको याद ही होगा। हर किसी को पिन कोड जबानी याद होता है। कोई चिट्ठी भेजनी हो, कोरियर या मनी ऑर्डर पिन कोड की जरूरत तो सभी को पड़ती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पिन कोड का मतलब क्या होता है?


पिन कोड एक बहुत ही महत्वपूर्ण कोड होता है। इसकी मदद से आप अपने इलाके की पूरी जानकारी आसानी से निकाल सकते हैं। जब आप अपना पिन कोड किसी को बताते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप अपने एरिया की पूरी जानकारी उसे दे रहे हैं।
पिन कोड का जनम 15 अगस्त 1972 को हुआ था। पिन कोड का मतलब होता है पोस्टल इंडेक्स नंबर। 
6 नंबरों को मिलाकर बनाया गया ये कोड आपके एरिया की पूरी जानकारी देता है। इसका हर नंबर कोई खास एरिया की जानकारी देता है। इस जानकारी की मदद से पोस्ट ऑफिस के लोग सही जगह पैकेट को डिलिवर करते हैं।  हमारा पूरा देश 6 खास जोन में डिवाइड किया हुआ है। इसमें से 8 रीजनल जोन हैं और एक फंक्शनल जोन। हर पिन कोड किसी ना किसी खास जोन की जानकारी देता है।

पिन कोड के नंबर-
अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 1 है तो इसका मतलब है कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश या जम्मू और कश्मीर में से किसी राज्य से हैं। अगर यही नंबर 2 है तो आप उत्तर प्रदेश या उत्तरांचल से हैं। इसी तरह अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 3 है तो आप वेस्टर्न जोन के राजस्थान या गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। 4 नंबर से शुरू होने वाला पिन कोड महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का कोड होता है। इसी तरह 5 से शुरू होने वाला कोड आंद्र प्रदेश और कर्नाटक का होता है। अगर आपका पिन कोड 6 से शुरू हो रहा है तो आप केरला या तमिलनाडू के रहने वाले हैं।अब अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 7 है तो आप ईस्टर्न जोन में हैं। यहां आप बंगाल, ओरिसा, और नॉर्थ ईस्टर्न इलाकों में हैं। अगर आपके पिन कोड का पहला नंबर 8 है तो यह इस बात का संकेत है कि आप बिहार या झरखंड में रहते हैं। अब अगर आप 9 नंबर से शुरू होने वाले पिन कोड का प्रयोग करते हैं तो यह इस बात का सबूत है कि आप फंक्शनल जोन में रहते हैं। यह होता है आर्मी पोस्टल सर्विसेज के लिए।

अब ये तो हुई पहले नंबर की बात अब हम बात करते हैं पिन कोड के शुरू के दो नंबरों के बारे में। 11 नंबर दिल्ली का होता है, 12 - 13 हरियाणा, 14 - 16 पंजाब, 17 हिमाचल प्रदेश, 18  और 19 जम्मू और काश्मीर, 20 - 28 उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के लिए, 30-34 राजस्थान, 36-39 गुजरात, 40-44 महाराष्ट्रा, 45-49 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, 50-53 आन्द्र प्रदेश, 56-59 कर्नाटक, 60-64 तमिल नाडू, 67-69 केरला, 70-74 बंगाल, 75-77 ओरिसा, 78 आसाम, 79 नॉर्थ ईस्टर्न इलाके, 80-85 बिहार और झारखंड, 90-99 आर्मी पोस्टल सर्विसेज।

पिन कोड के अगले 3 डिजिट उस इलाके की जानकारी देते हैं जहां आपका पैकेट पहुंचना है। इसका मतलब है उस ऑफिस में जहां आपका पैकेट जाएगा। एक बार आपका पैकट सही ऑफिस तक पहुंच गया तो वहां से यह आपके घर तक पहुंचाया जाता है। अब आप समझे पिन कोड कितना महत्वपूर्ण है।


ये पोस्ट दैनिक भास्कर से लिया गया है इस पोस्ट को यहाँ लिखने का मकसद जानकारी को दुसरो तक पहुचाना है।  
Share:

ATM मशीन से रकम नहीं निकला जबकि आप के खाते से भुगतान हो गया | अब आप क्या करेंगे?

ATM मशीन से रकम नहीं निकला जबकि आप के खाते से भुगतान हो गया | अब आप क्या करेंगे?

ATM आज हर इन्सान इस नाम से वाकिफ है| अगर किसी को अपने बैंक अकाउंट से रुपया निकलना होता है तो इसी ATM कार्ड का इस्तेमाल कर के भारत के किसी कोने में बिना वक़्त बर्बाद किये हुवे रुपया निकल लेता है|
इस ATM कार्ड के बदौलत आज हमर बहुत सारा कीमती वक़्त बच जाता है जो पहले बैंको में लगने वाली लम्बी-लम्बी लाईनों में बर्बाद हो जाता था |
लेकिन अगर इस ATM कार्ड का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक नहीं किया जाये तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है |इसलिए ATM कार्ड किसी को देना नहीं चाहिए इसके पिन नम्बर को किसी दुसरे को बताना नहीं चाहिए या फिर पिन नम्बर को कही लिख के नहीं रखना चाहिए | सारी सावधानिय बरतने के बाद भी एक ऐसी समस्या है जो आप के न चाहते हुवे भी इसका सामना करना पड़ सकता है |
जी हा,कई बार ऐसा होता है की हम ATM कार्ड के द्वारा पैसा निकालने जाते है लेकिन पूरी प्रक्रिया के बाद पैसा नहीं निकलता है और हमारे अकाउंट में निकाला गया दर्शाता है जिसको हम कहते है की "आरे यार ATM मशीन से पैसा नहीं निकला फस गया" |
अगर कभी आप के साथ ऐसा हो जाये तो?????





ATM काउंटर पर कस्टमर केयर का नम्बर दिया होता है उसपर काल करके कम्प्लेन दर्ज कराएँ और ATMसे निकली हुई रसीद को संभल के रख लें |इसके बाद आप का अकाउंट जिस बैंक का है उसको एक लिखित आवेदन पत्र के द्वारा जिसमे आप के खाते का विवरण हो, जिस ATM में आप का पैसा फसा था उसका विवरण हो ,और उस तारीख का विवरण हो जिस दिन ये घटना क्रम आप के साथ घटा था की जानकारी दे और उसकी एक पावती{रिसीविंग} आप ज़रूर ले लें | शिकाएत दर्ज कराने के बाद आम तौर पर बैंक समस्याओ के समाधान के लिए 7 दिन का वक़्त मांगते है लेकिन अगर आप के समस्या को समय सीमा के अंदर नहीं सुलझाया गया तो फिर आप बैंकिंग लोकपाल या उपभोक्ता अदालत में शिकाएत दर्ज करा सकते हैं |

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के अनुसार बैंकिंग लोकपाल में शिकाएत करने के बाद लगभग 15दिनों के अंदर विवाद का निराकरण किया जाना चाहिए और अगर समाधान में 15 दिन से जयादा लगे तो आप 100/-प्रति दिन के हिसाब से जुरमाना मांग सकते हैं |अगर बैंकिंग लोकपाल के द्वारा आप की समस्या हल नहीं हुई तो आप अंत में उपभोक्ता अदालत में जा सकते हैं |
Share:

लहसुन हमारे लिए कितना उपयोगी है-

अकसर लहसुन के इतने सारे लाभ की जानकारी होने के बाद भी हम लोग लहसुन के गंध के कारण इसे खाने से परहेज करते हैं। लेकिन प्रकृति के इस अद्भुत उपहार को अच्छी सेहत और रोगों से लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता के लिए भोजन में शामिल करना, कड़वी दवाइयों से बेहतर ही होगा।


लहसुन हमारे लिए कितना उपयोगी है----------

- वायरस और बैक्टीरिया से बचने के लिए ताजा लहसुन खाना ही फायदेमंद होता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।


- कैंसर के उपचार में लहसुन की महत्वपूर्ण भूमिका है। कई चिकित्सीय शोध बताते हैं कि लहसुन का नियमित सेवन करने वाले लोगों को कैंसर होने की आशंका बेहद कम होती है।


-प्रतिदिन लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।


- कॉलेस्ट्रोल की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए लहसुन का नियमित सेवन अमृत साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है कि लगातार चार हफ्ते तक लहसुन खाने से कॉलेस्ट्रोल का स्तर 12 प्रतिशत तक या उससे भी कम हो सकता है।


- ठंड के मौसम में होने वाले सर्दी, जुकाम और कफ बनने की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित रूप से लहसुन का सेवन करना जरूरी है।


- लहसुन का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जा सकता है। हृदय संबंधी विकारों को कम करने के लिए लहसुन को भोजन में शामिल करना जरूरी माना जाता है।


- उच्च रक्तचाप के उपचार में भी लहसुन को उपयोगी माना गया है। लहसुन में पाया जाने वाला सल्फाइड्स रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। वे सल्फाइड्स लहसुन को पकाने के दौरान भी नष्ट नहीं होते हैं। यानी सब्जी, दाल में जब आप लहसुन का छौंक लगाती हैं, तब भी उसका ये गुण नष्ट नहीं होता।


- आंखों की रोशनी के लिए भी लहसुन लाभदायक माना जाता है।
Share:

Sample Text

Copyright © Internet Computer Mobile Ki Duniya | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com