इस ब्लोग पर आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है! On this Blog all you learn all types tricks and many more!!

शुक्रवार, 24 जुलाई 2015

इंटरनेट हाईजैकर्स से रहिये ऑनलाइन सुरक्षित- Be safe from Higackers online

इंटरनेट हाईजैकर्स से रहिये ऑनलाइन सुरक्षित- Be safe from Higackers online

जिस प्रकार वास्‍तविक जीवन में आपराधिक घटनायें होती रहती है, उसकी प्रकार इंटरनेट पर भी साइबर अपराधी घटनायें करने की जुगत में लगें रहते हैं, अगर इन साइबर अपराधियों पर समय रहते ध्‍यान न दिया जाये तो यह अापको काफी नुकसान पहुॅचा सकते हैं, इन साइबर अपराधों में से एक है इंटरनेट या ब्राउजर हाईजैक

Image result for internet hackers imagesImage result for internet hackers imagesImage result for internet hackers images

डाउनलोड करते समय हमेशा सतर्क रहें

अक्‍सर अापने देखा होगा कि कोई वेबपेज खोलते समय अापको मैसेज दिखाई देता है कि आपको कम्‍प्‍यूटर वायरस से प्रभावित हो चुका है तुरंत एंटीवायरस डाउनलोड कीजिये या यहॉ क्लिक कर स्‍कैन कीजिये। इस पर कभी भी क्लिक न करें। यह खुद में एक वायरस हाे सकता है। यहॉ तक कि मूवी, फ़ाइलें, ब्राउजर प्‍लग-इन या एेड-अाॅन सहित अाप जो भी डाउनलोड करते हैं, हमेशा सावधानी बरतें। 

हमेशा अपडेट रहें 

अक्‍सर हम ब्राउजर अौर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते हैं, पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में कुछ समस्‍यायें आ जाती है, जिस कारण वह मालवेयर, एडवेयर और वायरस को पहचान नहीं पाते हैं और इसका फायदा साइबर अपराधी उठा लेते हैं, इसके हमेशा अपने ब्राउजर और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें।

हमेशा विश्‍वसीय साइट से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें 

अगर आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिये किसी ऐसी साइट का प्रयोग करते हैं, जो आपको एक के बदले चार एप्‍लीकेशन बंडल के रूप में दे रहा हो तो उससे सावधान रहें। हो सके तो ऐसी साइट से कोई भी एप्‍लीकेश डाउनालोड न करें। अगर अापने एप्‍लीकेशन डाउनालोड भी कर ली है और अगर अापको अपने कम्‍प्‍यूटर में कुछ भी गलत प्रभाव पडता दिखाई दे रहा है तो उसे तुरंत अनइस्‍टाल करें। 

अनावश्‍यक एेड-ऑन को डिसेबल करें 

अगर ब्राउजर में कुछ ऐसी गतिव‍िधियॉ हो रहीं है जो आपकी जानकारी में नहीं है तो सबसे पहले यह चैक करें कि वहॉ कुछ ऐसे ऐड-ऑन तो नहीं जो आपके द्वारा डाउनलोड ही न किये गये हों। अगर ऐसा है तो सबसे पहले ऐसे एेड-आॅन को डिसेबल करें या रिमूव करें। क्रोम ब्राउजर में ऐड-आॅन चैक करने के लिये सेंटिग्‍स - एक्‍सटेंशन में जाईये और वहॉ सभी एेडऑन को चैक कीजिये। अगर अापको कोई ऐसा ऐड-ऑन दिखाई देता है तो उसे डिलीट कीजिये। 

एन्‍टीवायरस डाउनलोड कीजिये

अगर अाप चाहते है कि आपका कम्‍प्‍यूटर हमेशा वायरस, मैलवेयर आदि से सुरक्षित रहे तो हमेशा अच्‍छे एंटीवायरस डाउनलोड कीजिये अौर समय-समय पर सिस्‍टम को स्‍कैन कराते रहिये। यहॉ कुछ उच्‍च गुणवत्‍ता वाले एन्‍टीवायरस की सूची दी गयी है, जिन्‍हें आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

Share:

इन तरीकों से बढायें अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ- Increase your laptop battery life by simple way

इन तरीकों से बढायें अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ- Increase your laptop battery life by simple way

Image result for increase battery life imagesलैपटॉप के अपने कई फायदे होते हैं, पहला इसे अाप कहीं भी यूज कर सकते हैं और दूसरा इसके लिये कम्‍प्‍यूटर की तरह भारी-भरकम यू0पी0एस0 साथ नहीं रखना पडता है। इसलिये लैपटॉप कम्‍प्‍यूटर की अपेक्षा महगें भी होते हैं और उनका अच्‍छा मैन्‍टीनेंस भी रखना पडता है। अगर देखा जाये तो लैपटॉप में अन्‍य हार्डवेयर के साथ उसकी बैटरी लाइफ भी बहुत मायने रखती है। अगर अापके लैपटॉप की ठीक बैकअप नहीं देती है, तो यह ऑल-इन-वन कम्‍प्‍यूटर से ज्‍यादा कुछ नहीं भी है। अगर आप कुछ सरल टिप्स अपनाएं तो आप लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढा सकते हैं और उससे अच्‍छा बैकअप ले भी सकते हैं -
Image result for increase battery life imagesImage result for increase battery life imagesImage result for increase battery life images

  1. आप लैपटॉप को हमेशा बन्‍द करके जार्च करें, चालू लैपटॉप चार्ज होने में समय भी अधिक लेगा और गर्म भी होगा।
  2. अगर आप बैड या सर्दियों के मौसम में रजाई पर रखकर लैपटॉप का प्रयोग करते हैं, तो यह बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इससे लैपटॉप हीट हो सकता है, क्‍योंकि उसके वैंटीलेशन पाइन्‍ट रजाई पर रखने से बन्‍द हो जाते हैं।
  3. लैपटॉप की बैटरी उसका मुख्‍य भाग होता है, इसलिये उसका ध्‍यान रखना जरूरी है, लैपटॉप की बैटरी अच्‍छा बैकअप दे इसके लिये Power Management पर अवश्‍य ध्‍यान दें तथा अपने लिये Power Plan अवश्‍य चुनें, Power Plan चुनने के लिये अपना Control Panel खोलिये और Power Option पर जाइये, यहॉ से आप अपना Convenient Power Plan चुन सकते हैं।
  4. Battery को कभी भी पूर्ण Discharge न होने दें, इससे आपकी Battery जल्‍दी खराब हो सकती है।
  5. लैपटॉप Charger का विशेष ध्‍यान रखें, अगर आपके यहॉ वोल्‍टेज की समस्‍या रहती है, तो स्‍टैबलाइजर का प्रयोग करें। Charger खराब होने पर Genuine Charger ही प्रयोग करें। लोकल Charger से भी बैटरी खराब होने तथा लैपटाप खराब होने की पूरी संभावना रहती है।
  6. लैपटॉप की स्‍क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें, इससे अापकी ऑखें भी सुरक्षित रहेंगी और लैपटॉप की बैटरी भी। 
  7. केवल जरूरत पडने पर ही वाईफाई और ब्‍लूटूथ कनैक्‍शन ऑन करें और काम खत्‍म होने पर बंद कर दें, इससे अनावश्‍यक बैटरी खर्च होती है। 
  8. अगर बैटरी ज्‍यादा पुरानी है तो उसे बदल लें, अन्‍यथा यह आपके अन्‍य हार्डवेयर भी प्रभाव डाल सकती है। 
Share:

If you use Internet at Night careful - अगर रात मे करते है इंटरनेट का इस्तेमाल

If you use Internet at Night careful-




Image result for eye protection computer screen logo
काफी सारे यूजर्स रात में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ऑखाें पर काफी प्रभाव पडता हैं, अगर आप कम रोशनी वाले कमरे में या कमरे की लाइट बन्‍द कर कम्‍प्‍यूटर पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी ऑखों के काफी नुकसान दायक हो सकता है,लेकिन फिर भी अगर आपको किसी कारणवश रात में काम करना ही पड रहा है तो आप छोटी सी लेकिन प्रभावशाली टिप्‍स अपनाकर देखें - 
Image result for eye protection computer screen logo

  • रात में कम्‍प्‍यूटर की लाइट का प्रभाव सीधे ऑखों पर पडता है, एेसे में काम करने से ऑखें लाल हो जाती हैं और सिर में दर्द भी होने लगता है। इसके लिये अाप मोनीटर/एल0सी0डी0 के ब्राइटनेस और कन्‍ट्रास्‍ट का बिलकुल कम कर लें। 
  • अगर इंटरनेट पर काम कर रहे हैं तो अपने ब्राउजर को नाईट रीडिंग मोड पर लगा लें यह बहुत ही अासान है। 
  • अगर आप गूगल क्रोम इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो Night reading mode extention download कर ले click here to download.
  • Share:

    Sample Text

    Copyright © Internet Computer Mobile Ki Duniya | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com