इस ब्लोग पर आप सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है! On this Blog all you learn all types tricks and many more!!

मंगलवार, 3 मार्च 2015

121 डायल करे बिना ले latest mobile pack की जानकारी

121 डायल करे बिना ले latest mobile pack की जानकारी




जब से मोबाइल आया है तब से हर कोई मोबाइल का दीवाना हो गया है मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों ने भी लोगो के बिच अपनी पहुच बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान निकालती रहती है लेकिन मोबाइल कम्पनियो द्वारा दिए जा रहे नये प्लान की जानकारी हर किसी को नहीं हो पाती जब भी हमे किसी नये प्लान की जानकारी चाहिए होती है तो हमे कस्टमर केयर से संपर्क करना होता हो कुछ कम्पनियो की तो कस्टमर केयर सर्विस अच्छी है लेकिन कुछ कम्पनिया ऐसी भी जिसे जिन्हे फोन लगाते रहो लेकिन उनका फोन ही नहीं लग पाता जिसकी वजह से बहुत परेशानी आती है आज कि पोस्ट के जरिये मैं आपकी इसी समस्या का समाधान करने वाला हु 
आजकल जमाना इंटरनेट का है छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई इंटरनेट का इस्तेमाल करता है इसी इंटरनेट कि दुनिया में एक ऐसी साइट भी है जो आपकी मोबाइल से जुड़े नए नए पैक की पूरी जानकारी के साथ आपके मोबाइल को रिचार्च करने कि सुविधा भी देती है तो देर किस बात की  यहाँ क्लीक करके उस बेहतरीन साइट पर जाए  जहा आपको बिना कस्टमर केयर के हर पेक कि पूरी जानकारी मिलेगी और साथ ही साथ उसे रिचार्च करने कि सुविधा भी मिलेगी 
Share:

उपयोगी वेबसाइट- useful sites

उपयोगी वेबसाइट- useful site


अपने घर या ऑफिस की डिजाइनिंग करना बहुत आसान नहीं होता। होमस्टाइलर एक ऐसी website है, जो उन लोगों को जरूर पसंद आएगी जो अपने निजी स्थल को डिजाइन करना पसंद करते हैं पर या तो उनमें उसके लिए विशेषज्ञता नहीं होती या फिर महंगे इंटीरियर डेकोरेटर की सेवाएं लेने से बचना चाहते हैं। इस साइट पर आपको घर की रसोई, ड्राइंग रूम से लेकर फायर प्लेस और बाथरूम की साज-सज्जा को समझने में मदद मिलेगी। इस साइट पर आपको सेल्फ डिजाइन रूम का 3डी व्यू भी देखने को मिलेगा। यानी आप अपनी पसंद व जरूरत के अनुसार रसोई, बेडरूम, डाइनिंग हॉल आदि डिजाइन कर सकते हैं और सोशल नेटवर्किग साइट्स फेसबुक व ट्विटर के जरिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।


समाचार पत्रों की दुनिया के लिए एक अच्छी खबर। अगर आपने अपनी आरजीबी फॉर्मेट की तस्वीरों को सीएमवाइके में बदलना है और आपके पास जरूरी उपकरण मौजूद नहीं हैं तो परेशान न हों, यह website आपका ये काम कुछ ही पलों में कर सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले तस्वीर को अपलोड करें और उस तस्वीर का आकार पांच एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके बाद टिफ या जेपैग फॉर्मेट में से किसी का चुनाव करें। इसके बाद सीएमवाइके प्रोफाइल को सलैक्ट करें। एक बार चुनाव होने के बाद सेंड बटन पर क्लिक करें और आपकी तस्वीर प्रोसेस होकर आपके द्वारा चुने गए इनबॉक्स में पहुंच जाएगी।


एक और उपयोगी वेबसाइट है- माई नोट इट(http://www.mynoteit.com) जहां छात्र अपने नोट्स बना सकते हैं और उन्हें दूसरों के साथ साझ कर सकते हैं। दूसरों के नोट्स को ढूंढ़ना भी उतना ही आसान है। यदि आपको अपना टाइमटेबल या सालाना शिड्यूल तैयार करना है तो यहां उपलब्ध टू डू लिस्ट नामक सुविधा का योग कर सकते हैं। यह आपको याद दिलाती रहेगी कि किस दिन कौनसी वेश परीक्षा या विशेष कक्षा है। इतना ही नहीं, इसके माध्यम से आप अपने ही जैसे अन्य छात्रों के साथ संदेशों का आदान-प्रदान भी कर सकते हैं।

कार्टून बनाना बच्चों का काम हो सकता है बशर्ते आप राइटकॉमिक डॉट कॉम पर विजिट कर रहे हों। यह एक ऐसी साइट है जिस पर आप पहले से डिजाइन किए गए चरित्रों, पशु, दूसरे ग्रह के प्राणी व विभिन्न दृश्यों का इस्तेमाल करके अपनी खुद की कॉमिक स्ट्रिप बना सकते हैं। भालू के घर से लेकर माल ढोहने वाली गाड़ी, फोन बूथ आदि किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी कल्पनाओं को साकार कर सकते हैं। 
दिए गए विभिन्न दृश्यों में जेल, आंगन, दुकान, फार्म हाउस, चिड़ियाघर आदि अनेक दृश्य साइट पर दिए गए हैं। अब आप आकर्षक से संवाद लिखें और वेबसाइट पर दिए गए दृश्यों का इस्तेमाल करके आप मनोरंजन का संसार रच दें। हालांकि अपनी कॉमिक स्ट्रिप को आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को लिंक भेजकर ही पढ़ा सकते हैं।



Share:

किसी भी जगह की दुरी ओर टाइम का पता लगाये-

किसी भी जगह की दुरी ओर टाइम का पता लगाये




अगर कही आपका मन कही घुमने का हो रहा हो और अगर आपको ये ना मालूम हो की जिस जगह आपको जाना है वो आपके शहर से कितनी दूर है और वह पहुचने में आपको कितना टाइम लगेगा तो आज मैं आपको एक ऐसी  ही साईट पर लेकर चलता हु जहाँ आप किसी भी जगह की दुरी का पता लगा सकते हो और साथ ही साथ ये भी पता लगा सकते हो कि उस जगह तक पहुचने में आपको कितना टाइम लगेगा ये साईट मेरे लिए तो बहुत ही काम की साईट है क्युकी मुझे अपने हरिद्वार से किसी भी जगह की दुरी का नहीं पता और ना ही ये पता है की उस जगह पर पहुचने में कितना टाइम लगेगा बस इतना जरुर पता है कि हरिद्वार से ऋषिकेश पहुचने में 25 मिनट लगते है खेर छोड़ो मेरी बाते यहाँ क्लीक करके आप उस साईट पर पहुचो और जिस भी जगह की दुरी देखनी है वहा उन दो जगह का नाम डालो जहा आपको अपने शहर से किसी और जगह जाना है जेसे पहले बॉक्स में हरिद्वार और दुसरे बॉक्स में ऋषिकेश डालो और View Route Map पर क्लीक कर दो ऐसा करते ही आपके सामने पूरा नक्शा आ जायेगा और साथ ही साथ जगह की दुरी और वह तक पहुचने में कितना टाइम लगेगा इसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी

Share:

एक साईट जो आपको पासपोर्ट फोटो बना कर देगी

एक साईट जो आपको पासपोर्ट फोटो बना कर देगी


अगर आपका कभी बहार विदेश में जाने का विचार है और अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए फोटो खिचवाना है लेकिन आपको नहीं पता कि उस फोटो का साइज क्या होगा क्युकी अलग अलग देश के लिए फोटो का साइज अलग होता है आज मैं आपको ऐसी ही साईट पर लेकर चलता हु जहा आपको हर देश के फोटो के साइज के बारे में बताया गया है और यहाँ तक कि आप उस फोटो का साइज बना कर अपने कंप्यूटर में सेव भी कर सकते हो जिसका प्रिंट आउट आप किसी भी कलर लेब या अपने प्रिंटर से निकलवा सकते हो या आप चाहो तो इसी साईट से ओडर देकर आप ऑनलाइन भी प्रिंट मगवा सकते हो  इस साईट पर जाने के लिए यहाँ क्लीक करे 
निचे दिए गए वीडियो में इसकी पूरी जानकारी है 
Share:

रविवार, 1 मार्च 2015

विंडो 7 डालने की जानकारी

विंडो 7 डालने की जानकारी

आपने मेरी पिछली पोस्ट में विंडो XP के बारे में जानकारी ली थी की विंडो XP  केसे डाली जाती है आज की पोस्ट विंडो 7 की है जिसे देखने के बाद आप आराम से अपने सिस्टम में विंडो 7 डाल सकते हो
विंडो 7 डालने से पहले आपके पास विंडो 7 की बूटेबल डीवीडी होनी चाहिए और कंप्यूटर के डइवर की सीडी होना जरूरी है।
अपने कंप्यूटर की डीवीडी ड्राइव मे विंडो 7 की बुटेबल डीवीडी डाल दें। कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें और जेसे ही वह स्टार्ट हो जो कीबोर्ड से एफ 10 या डीलीट की दबाएं। इसके बाद बूट आर्डर मेन्यू मे जाकर डीवीडी रोम को सलेक्ट करें। जिससे कंप्यूटर खुलने के बाद सीधे आपके डीवीडी रोम को ही रीड करें
ये सेटिंग करने के बाद अपने सिस्टम को रिस्टार्ट करे सिस्टम ओं होने के बाद आपकी स्क्रीन पर विंडो की लोडिंग फाइल का आइकन आएगा जैसा आप चित्र में देख रहे है

इसके बाद एक और विंडो खुलेगी जिसमे आपको लेंग्वेज और टाइम जोन सेट करना है टाइम सेट करने के बाद नेक्स्ट पर क्लीक कर दे
फिर अगले स्टेप पर इंस्टाल नाव पर क्लीक कर दे
अब A accept पर क्लीक करने के बाद नेक्स्ट पर क्लीक कर दे
अगली विंडो में आपको अब्ग्रेट पर क्लीक करना है


फिर जो अगली विंडो खुलेगी उसमे आपकी हार्ड डिस्क के पार्टीशन शो होंगे जिसमे आपको C ड्राइव पर क्लीक करके नेक्स्ट पर क्लीक करना है
नोट-अगर आप किसी नयी हार्ड डिस्क में विंडो डाल रहे हो तो आप यहाँ अपनी पसंद के हिसाब से ड्राइव के पार्टीशन भी बना सकते हो 
नेक्स्ट पर क्लीक करने के बाद आपके सिस्टम में विंडो की फाइल कॉपी होना सुरु हो जाएगी

फाइल कॉपी होने के बाद आपका कंप्यूटर रिस्टार्ट होगा
2 या 3 मिनट का वेट करने के बाद एक और विंडो खुलेगी जिसमे आपको यूजर नेम पर पासवर्ड डालना होगा
फिर अगले स्टेप में आपको विंडो 7 की प्रोडक्ट की डालनी होगी फिर नेक्स्ट पर क्लीक करे
 इसक बाद Ask me later पर क्लीक करे
 फिर अगले स्टेप में आपको टाइम जोन में आकर टाइम और डेट सेट करने के बाद नेक्स्ट पर क्लीक करना है
 इसके बाद होम नेटवर्क पर क्लीक करने के बाद नेक्स्ट पर क्लीक कर दे

इसके बाद 2 या 3 मिनट का इंतजार करे वेलकम स्क्रीन के बाद आपके सामने विंडो 7 का डेस्कटॉप आ जायेगा आपकी विंडो 7 डल चुकी है
अब आपको अपने मदरबोर्ड की ड्रावर की सीडी से अपने सिस्टम में ड्राइवर डालने होने ड्राइवर डालने के बाद आपका सिस्टम आपके लिए रेडी है 
जिनके पास विंडो 7 की बूटेबल डीवीडी नहीं है वो लोग यहाँ क्लीक करके विंडो 7 की बूटेबल डीवीडी डाउनलोड कर सकते है
Share:

Sample Text

Copyright © Internet Computer Mobile Ki Duniya | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com