कार जो दौड़ेगी 1600 किलोमीटर प्रतिघंटl -Car who run speed of 1600km/h---

दोस्तों नमस्कार रोचक जानकारी ब्रिटेन में एक ऐसी कार बनाने पर काम चल रहा है जिसकी रफ़्तार प्रति घंटा एक हजार मील से ज़्यादा होगी.
ब्रिटिश ब्लडहाउंड के इस प्रोजेक्ट को विमान इंजन
बनाने वाली कंपनी
रॉल्स रॉयस प्रायोजित कर रही है.
रॉल्स रॉयस इसके लिए वित्तीय और तकनीकी, दोनों तरह की मदद मुहैया कराएगी.
इस सुपरकार में ईजे200 जेट इंजन लगाया जाएगा जिसका इस्तेमाल अकसर लड़ाकू विमान यूरोफ़ाइटर टाइफ़ून में होता है.
ब्लडहाउंड का कहना है कि पहले जेट इंजन का इस्तेमाल
कार की रफ़्तार को लगभग 350 मील प्रति घंटा किया जाएगा.
उसके बाद उसकी रॉकेट मोटर को शुरू कर दिया जाएगा जिससे कार को सुपरसोनिक रफ़्तार मिलेगी.
इस प्रोजेक्ट का मकसद अगले साल ज़मीनी रफ़्तार के मौजूदा रिकॉर्ड 763 मील प्रति घंटा को तोड़ना है. इसके बाद 2015 तक इस रफ़्तार को बढ़ा कर एक हजार मील प्रति घंटा यानी 1610 किलोमीटर प्रति घंटा तक ले जाने की योजना है.
रफ़्तार का खेल
कार को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में किसी सूखी झील की सतह पर
चलाया जाएगा.आप को ये जानकारी केसी लगी जरुर बताइए ये जानकारी नेट से ली गई है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें