कैसे बढ़ाएं कंप्यूटर स्पीड ?
एंटीवायरस अपडेशन, वॉयरस स्कैन प्रोग्राम : आपके लैपटॉप और पीसी की स्पीड कम करने में सबसे बड़ा हाथ वायरस का हो सकता है। कंप्यूटर वॉयरस अक्सर पीसी की जरूरी फाइल्स को नुकसान पहुंचा देते है और प्रोसेसिंग स्पीड को धीमा कर देते हैं इसलिए हफ्ते में एक बार अपने पीसी में वॉयरस स्कैन प्रोग्राम जरूर रन कराएं। इसके लिए आपके पीसी में एंटीवायरस अपडेट रहना चाहिए। वॉयरस प्रोग्राम आपके कंप्यूटर में छिपे खतरनाक वॉयरस को ढूंढ़ कर खत्म कर देते हैं। वैसे अगर आपके पास एंटीवॉयरस नहीं हैं तो इंटरनेट पर कई ऑनलाइन वॉयरस स्कैनर उपलब्ध हैं जिन्हे डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
रिसाइकिल बिन को करें साफ : समय – समय पर रिसाइकिल बिन को खाली करते रहें क्योकि इसमें पडा हुआ डेटा केवल आपके पीसी की जगह घेरता है। इस कारण स्पीड धीमी हो जाती है।
स्कैन डिस्क प्रोग्राम रन कराएं: पीसी या लैपटॉप की स्पीड कम होने पर महीने – दो महीने में एक बार स्कैनडिस्क प्रोग्राम चलाएं। इस प्रोग्राम के जरिए कंप्यूटर हार्ड-डिस्क में अनवांटेड फाइल्स रिमूव हो जाती हैं और हार्डडिस्क का स्पेस बढ़ जाता है। प्रोग्राम रन करने से पहले बाकी के रनिंग प्रोग्राम को बंद कर दें।
टैम्प्ररी फाइल्स डिलीट करें : कभी-कभी वर्चुअल मैमोरी फुल हो जाने के कारण कंप्यूटर की स्पीड धीमी हो जाती है इसलिए समय-समय पर टेम्प्रेरी फाइल्स को डिलीट करते रहें। इसके लिए प्रोग्राम ऑप्शन में दिए गए सर्च स्पेस में %temp% लिखकर ENTER की बटन दबाएं आपके सामने पीसी की सभी टेम्पररी फाइल खुल जाएंगी जिन्हें डिलीट कर दें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें